राष्ट्रीय (17/09/2012) 
दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष , आधा दर्जन से अधिक जख्मी
कैथल, 17 सितंबर, देबवन गांव में दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। घायलों में एक महिला सहित चार लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें कैथल से पीजीआई चण्डीगढ़ रेफर किया गया है। रेफर होने वालों में दोनों पक्षों के दो-दो व्यक्ति हैं। झगड़े का कारण पुरानी रंजिश बताई गई है। सुशील के अनुसार मनोज व दिवान निवासी देवबन ने उनके घर में घुसकर उन पर तलवारों से हमला कर दिया। इस हमले में उनका चचेरा भाई जसवीर, भतेरी, सुरेन्द्र, दिलबाग व राजपति गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दिलबाग व भतेरी को गंभीर चोटें होने की वजह से उन्हें पीजीआईचण्डीगढ़ रेफर किया गया है। दूसरे पक्ष के लोगों को कहना है कि मनोज व दिवान पर उनके ही गांव के जसवीर, सुरेन्द्र, दिलबाग, भतेरी आदि ने योजनाबद्ध तरीके से उन पर हमला किया है। उनका कहना था कि उनके आदमी बाजार में सामान लेने जा रहे थे कि रास्ता रोकर उन्हें पीटा है। उनका यह भी कहना है कि दिवान जोकि बुजुर्ग है वह तो बीच बचाव करने के लिए वहां गया था। लेकिन उन्होंने इक_ा होकर बुजुर्ग को भी नहीं बख्शा। उनका आरोप है कि वे बार-बार उन्हें तंग करते रहते हैं। संघर्ष की वजह पुरानी रंजिश बताई गई है। पता चला है कि पहले दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष में एक मर्डर भी हो चुका है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप जड़ रहे थे। आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला जारी है। इस बारे में जब तितरम थाना प्रभारी शेरजंग से बात की गई तो उन्होंने कहा कि फिलहाल वे मामले की जांच कर रहे हैं, बयान दर्ज कर रहे हैं। जांच के बाद ही दोषी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। इस बीच सुशील का कहना है कि अस्पताल में भी उन पर जानलेवा हमला करवाया गया।
Copyright @ 2019.