राष्ट्रीय (19/09/2012) 
102 विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान--हिमाचल प्रदेश

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिला ऊना में मैट्रिक परीक्षा में टापर रहने वाले 102 विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किए।

इस अवसर पर अपने संबाधन में ऊना के विधायक व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रो. पेम कुमार धूमल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के साथ- साथ ऊना जिला में भी रिकार्ड विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकारें ऊना जिला के लिए कोई बड़ी सौगात देने में नाकाम रहीं लेकिन भाजपा सरकार ने स्वां तटीकरण के अलावा विकास योजनाओं पर करोड़ों रूपए की राशि खर्च की है। उन्होंने एक ही दिन में 70 करोड़ रूपए की विकास योजनाएं ऊना को देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

समारोह में मुख्य संसदीय सचिव वीरेन्द्र कंवर, गगरेट के विधायक बलबीर चौधरी , प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व राज्य सभा सदस्य कृपाल परमार, हिमफैड चेयरपर्सन संतोष सैणी, प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्सक्ष बलबीर बगगा, जिला परिषद की अध्यक्षा रानी रणौत, नगर परिषद ऊना की अध्यक्षा ममता कश्यप,केसीसी बैंक के निदेशक रमेश भड़ालियां, वन निगम के निदेशक जनक राज खजांची, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट, जिला भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष ओंकार नाथ, प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के प्रवक्ता सुमित शर्मा , जिलाधीश जे.आर.कटवाल व एसपी सुमेधा द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Copyright @ 2019.