राष्ट्रीय (20/09/2012) 
हिमाचल पुरस्कारों के लिए नामांकन
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि राज्य स्तरीय हिमाचल गौरव पुरस्कार, प्रेरणा स्रोत सम्मान तथा नागरिक सेवा पुरस्कार के लिए संस्तुतियां सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, हिमाचल प्रदेश सचिवालय, शिमला के कार्यालय में 31 दिसम्बर, 2012 तक पहुंच जानी चाहिएं। उन्होंने कहा कि ये पुरस्कार प्रत्येक वर्ष हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि बायो डाटा के साथ-साथ अधिकतम दो पृष्ठों में हिन्दी में संक्षिप्त लेख (परिचय), जिसमें विशेष उपलब्धियां एवं सेवाओं का स्पष्ट तौर पर उल्लेख किया गया हो। सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों एवं उपायुक्तों की संस्तुतियों के साथ 31 दिसम्बर, 2012 तक www.himachal.nic.in/gad.  पर उपलब्ध निर्धारित प्रपत्र पर भेजा जाना आवश्यक है।
Copyright @ 2019.