राष्ट्रीय (01/10/2012) 
वयोश्रेष्ठ सम्मान, 2012

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री  मुकुल वासनिक और गृहमंत्री  सुशील कुमार शिंदे ने आज विज्ञान भवन में वरिष्ठ लोगों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार वयोश्रेष्ठ सम्मान 2012 प्रदान किए।

इस अवसर पर अपने संबोधन में  मुकुल वासनिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 14 दिसंबर, 1990 को वृद्ध लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में 01 अक्तूबर की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय के लिए यह एक अत्यंत खास दिन है, क्योंकि वरिष्ठ नागरिक हमारे समुदाय के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है। उन्होंने कहा कि जानेमाने वरिष्ठ नागरिकों और वृद्ध लोगों के हित में कार्य करने वाले संस्थानों को सम्मानित करने के लिए इस समारोह का आयोजन करने में उन्हें अपार हर्ष का अनुभव हो रहा है।  वासनिक ने सरकार की तरफ से वरिष्ठ लोगों के लिए भारत को सुरक्षित बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने वयोश्रेष्ठ सम्मान, 2012 प्राप्त करने वालों को बधाई दी।

गृहमंत्री  सुशील कुमार शिंदे ने भी पुरस्कार प्राप्त करने वालों को बधाई दी और कहा कि गृहमंत्रालय ने वरिष्ठ नागरिकों के जीवन और संपत्ति को पूर्ण रूप से सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकारों को परामर्श जारी किया है। इस परामर्श में हैं वृद्ध लोगों के जीवन और संपत्ति को सुरक्षित बनाने के लिए विशेष ध्यान देने और मैत्रीपूर्वक निगरानी रखने हेतु पुलिस विभागों को निर्देश, वृद्ध लोगों के आवास वाले इलाकों की पहचान, वृद्ध लोगों के घरों का दौरा, वृद्ध लोगों के कल्याण के लिए हेल्पलाइन की स्थापना इत्यादि।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय विभिन्न क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के प्रशंसनीय योगदान और वृद्ध लोगों के कल्याण के लिए काम करने वाले असाधारण संस्थानों को सम्मानित करने के लिए प्रत्येक वर्ष वयोश्रेष्ठ सम्मान प्रदान करता है।  सुशील कुमार शिंदे और श्री मुकुल वासनिक ने निम्नलिखित लोगों और संस्थानों को सम्मानित किया -

 ज्ञान के लिए संस्थान पुरस्कार : अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक संघ, मुंबई महाराष्ट्र

 सेवाओं के लिए संस्थान पुरस्कार : यनम वृद्धाश्रम, पुद्दुचेरी, अखिल मणिपुर वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन, इम्फाल मणिपुर

 सर्वश्रेष्ठ पंचायत पुरस्कार : पुलमंथोल ग्राम पंचायत, मल्लापुरम, केरल

 व्यक्तिगत पुरस्कार

 शतायु पुरस्कार : डॉ. शांति गिरिधर लाल, मुंबई

 सर्वश्रेष्ठ माता पुरस्कार :  शेफाली चौधरी, कोलकाता (मरणोपरांत)

 जीवन पर्यन्त उपलब्धि पुरस्कार :  एम. एम. सभरवाल, नई दिल्ली

 रचनात्मक कला पुरस्कार :  अग्नि कुमार आचार्जी, अगरतला, तिरूपुरा

 खिलाड़ी पुरस्कार :  प्रकाश तोमर, बागपत उत्तर प्रदेश,  चंद्रो तोमर, बागपत उत्तर प्रदेश

इस अवसर पर कई पोस्टरों और एज केयर इंडिया नेशनल इनिशिएटिव ऑन केयर फोर एल्डरली नामक एक पुस्तक को जारी किया गया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सचिव  अनिल गोस्वामी, अपर सचिव  अनूप कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव टी.आर. मीणा और राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संस्थान के अधिकारियों के अलावा वरिष्ठ संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Copyright @ 2019.