राष्ट्रीय (05/10/2012) 
राज्यपाल द्वारा शिमला में अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ
राज्यपाल  उर्मिला सिंह ने आज यहां सेंट बीडज कालेज, शिमला द्वारा भारतीय अर्थ समिति के सहयोग से वैश्वीकरण के संदर्भ में आर्थिक सामाजिक और पर्यावरण सम्बन्धी चुनौतियां विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया।
 उर्मिला सिंह ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि आज के भौतिकवादी युग में पर्यावरण को सुरक्षित करना आज प्रमुख चुनौती है। हमें पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए विकासात्मक कार्य के बारे में सोचने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण के साथ विश्व में कई सामाजिक व आर्थिक बदलाव आए हैं। 
उर्मिला सिंह ने विश्वास जताया कि इस सेमिनार में हुई चर्चा से पर्यावरण संरक्षण के लिए उन्मुक्त और न्यायसंगत नीतियां बनाने को बढ़ावा मिलेगा। सेमिनार में हुई चर्चा से कुछ व्याख्यात्मक व निष्पक्ष प्रश्नों के उत्तर मिलेंगे, जो विशेषकर विकसित देशों में रोजगार, गरीबी, उन्मूलन, आय सृजन मंे सहायक होंगे।
इससे पूर्व सेंट बीडज महाविद्यालय की प्राचार्य डा. बीना जाॅन ने राज्यपाल का स्वागत किया।
राज्य सभा सांसद व भारतीय अर्थ समिति के अध्यक्ष प्रो. बालचन्द्र मुंगोकर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए.डी.एन. बाजपेयी, भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. तपन कुमार, भारतीय अर्थ समिति के महासचिव  अनिल ठाकुर, सेमिनार के सलाहकार डा. आलोक, सेंट बीडज कालेज के प्रबन्धक सिस्टर लोरेंस, शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी, सेमिनार की समन्वयक डा. अनुपमा टंडन, देश के विभिन्न विश्वविद्यालय व संगठनों के प्रतिभागी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Copyright @ 2019.