राष्ट्रीय (05/10/2012) 
नॉर्थ जॉन बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता में कैथल ने पाया तीसरा स्थान
कैथल, 5 अक्तूबर ,  पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में हुई 37वीं बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता में कैथल के लड़कों व लड़कियों ने तीसरा स्थान हासिल किया है। नॉर्थ जॉन की इस प्रतियोगिता में आठ राज्यों की टीमों ने भाग लिया था। टीम के यहां लौटने पर हरियाणा बाल बैडमिंटन संघ के उप प्रधान सुखबीर चहल और महासचिव धनश्याम शर्मा ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चहल ने कहा कि इसी महीने फतेहबाद में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम  बैंगलोर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। संघ की ओर से खिलाडिय़ों को किट भी भेंट की गई।
Copyright @ 2019.