राष्ट्रीय (07/10/2012) 
राज्यपाल ने आरट्रेक के 22वें स्थापना दिवस में भाग लिया
राज्यपाल  उर्मिला सिंह गत सायं शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में सेन्य प्रशिक्षण कमांड (आरट्रेक) के 22वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।
 उर्मिला सिंह ने इस अवसर पर नाटय अनुकृति थियेटर ग्रुप शिमला के कलाकारों द्वारा मंचित तथा श्री कामता नाथ द्वारा लिखे नाटक फिर याद आए पापा में गहरी रूचि ली। राज्यपाल को इस अवसर पर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
रक्षा राज्य मंत्री  एम.एम. पलम राजू, आरट्रेक के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल सुरेन्द्र नाथ, चीफ आफ स्टाफ आरट्रेक लेफ्टिनेंट जनरल टी.एस. गिल के अतिरिक्त बड़ी संख्या में सेन्य एवं सिविल अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Copyright @ 2019.