राष्ट्रीय (07/10/2012) 
टाटा-407 में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक की मौत
 रविवार सुबह पांच बजे तेज रफ्तार एसएक्स-4 कार ने फिरोजशाह रोड व केजी मार्ग के क्रासिंग पर टाटा-407 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी में पीछे मलबे पर बैठे दो मजदूर उछलकर सड़क पर गिर पड़े, जिसमें एक मजदूर रंजीत यादव की मौत हो गई। जबकि दूसरे मजदूर सुरेश की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे उपचार के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संसद मार्ग थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक विशाल अरोड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में जमानत पर उसे छोड़ दिया गया।
Copyright @ 2019.