राष्ट्रीय (09/10/2012) 
मुख्यमंत्री ने श्री नवल किशोर शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया--हिमाचल प्रदेश
राज्यपाल  उर्मिला सिंह और मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने गुजरात के पूर्व राज्यपाल  नवल किशोर शर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया है। 88 वर्षीय  नवल किशोर शर्मा का आज जयपुर में निधन हो गया।
राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि  नवल किशोर शर्मा अपने गृह राज्य में किए गए कार्यों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। वह केवल एक अच्छे इंसान ही नहीं बल्कि महान साहित्यकार भी थे जिन्होंने अपना सारा जीवन गरीबों की सेवा के लिए समर्पित किया।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि  नवल किशोर शर्मा ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा में समर्पित किया। वे एक कुशल राजनीतिज्ञ भी थे।
प्रो. धूमल ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों से गहरी संवेदना व्यक्त की है।
Copyright @ 2019.