राष्ट्रीय (10/10/2012) 
मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार
कैथल,10 अक्तूबर , मारपीट के 2 मामलों में वांछित 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीआरओ ने बताया किसी मामूली विवाद के चलते अनिल वासी बिरथे बाहरी को इसी गांव वासी बीर सिंह व राजेश उर्फ कान्हा ने हथियारों से चोटें मारकर घायल कर दिया। थाना राजौंद पुलिस के एएसआई सुखबीर सिंह ने दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। एक अन्य मामले में पुंडरी पुलिस के एएसआई कुलदीप उर्फ बिट्टु वासी फरल को गिरफ्तार किया है। 4 अक्टूबर को फरल वासी महेंद्र व उसके पिता फूल सिंह को घायल करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप था। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Copyright @ 2019.