राष्ट्रीय (12/10/2012) 
छेड़छाड़ के मामले में एक गिरफ्तार
कैथल, 11 अक्तूबर  (राजकुमार अग्रवाल)।  विवाहिता पर अशील फिकरेबाजी तथा छेड़छाड़ के 2 मामलों में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीआरओ ने बताया कठवाड़ वासी एक महिला की शिकायत अनुसार 8 अक्टूबर की सुबह जब वह घर में बच्चों को नहला रही थी तो गांव के ही दीपु उर्फ दीपचंद व पप्पु उर्फ सुरेंद्र ने मकान में अवैध प्रवेश करते हुए उसके साथ जबरन छेड़छाड़ करने लगे। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी व उनके साथियों ने औरत के परिजनों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। सदर पुलिस के सबइंस्पेक्टर सूबेसिंह ने आरोपी दीपु व पप्पु को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर दिया गया, जहां से उन्हें न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एक अन्य मामले में जाखौली निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि सोहन लाल वासी जखौली मंगलवार की दोपहर उसे देखकर अशील फिकरे कसने लगा। मामले की जांच एएसआई कृष्ण कुमार ने करते हुए आरोपी सोहन लाल को गिरफ्तार कर लिया है।
Copyright @ 2019.