राष्ट्रीय (12/10/2012) 
सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने के 2 मामलों में 3 गिरफ्तार
कैथल, 11 अक्तूबर  ,  सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने के 2 मामलों में पुलिस ने 3 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया थाना ढांड के एएसआई हरपाल सिंह ने शमशेर सिंह व कृष्ण वासी कौल को गांव क्षेत्र से तथा थाना चीका के एएसआई धर्मपाल ने सुरजीत सिंह वासी चाबा को गांव कमहेड़ी क्षेत्र से रंगे हाथों काबू किया है। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर सरेआम शराब सेवन करते हुए हुड़दंग मचा रहे थे, जिन्हें आबकारी अधिनियम अंतर्गत गिरफ्तार किया है।
Copyright @ 2019.