राष्ट्रीय (12/10/2012) 
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में आमने-सामने.. विजेन्द्र गुप्ता और Сशीला दीक्षित

नई दिल्ली, 11 अक्तूबर। कल साकेत मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में मानहानि के मुकद्दमें में भाजपा दिल्ली प्रदेश  अध्यक्ष  विजेन्द्र गुप्ता और दिल्ली की मुख्यमंत्री  शीला  दीक्षित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होंगे।  श्री गुप्ता के अधिवक्तागण मुख्यमंत्री से भरी अदालत में जिरह करेंगे।

भाजपा दिल्ली प्रदेश  अध्यक्ष  विजेन्द्र गुप्ता ने दिल्ली की निजी बिजली कम्पनियों के साथ दिल्ली सरकार की मिलीभगत और बिजली के दामों में कटौती न करके उनके दाम बढ़ाने के जनविरोधी निर्णय के खिलाफ दिल्ली सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाया था।  भाजपा के जनांदोलनों को कमजोर करने और पार्टी के प्रदेТा नेतृत्व का मनोबल तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ने मुकदमेबाजी का सहारा लिया और  विजेन्द्र गुप्ता को अदालतों के चक्कर लगवाने का Уषडयंत्र रचा था।  भाजपा प्रदेश  अध्यक्ष ने सरकार के खिलाफ आंदोलन और तेज करने का निर्णय किया था। विजेन्द्र  गुप्ता ने सरकार के अनेक जनविरोधी कार्यों और निर्णयों को जनता के बीच सिलसिलेवार इंगित किया था। 

सितम्बर द्वितीय सप्ताह में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट साकेत कोर्ट में मुख्यमंत्री के वकीलों ने उनकी हाजिरीमाफी का आवेदन किया था।  विजेन्द्र गुप्ता के वकीलों  अजय बर्मन, अजय दिग्पाल, अनिल सोनी, नीरज कुमार, अभय कुमार वर्मा ने इसका सख्त विरोध किया था कि Тशिकायतकर्ता अदालती कार्यवाही से बचने के लिए बहानेबाजी कर रही है। मजिस्ट्रेट ने उनकी हाजिरीमाफी की दरख्वास्त बगैर प्रतिवादी के वकीलों का तर्क सुने मंजूर कर दी थी। इसका भाजपा प्रदेТा अध्यक्ष के वकीलों ने अदालत में जमकर विरोध किया था। वकीलों ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की लिखित Тशिकायत जिला न्यायाधीश  आर.के. गाबा से की थी।

इस मामले की सुनवाई की अगली तिथि निशचित  करके साकेत कोर्ट की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुश्री सौम्या चैहान ने मुख्यमंत्री को 12 अक्तूबर, 2012 को मुख्यमंत्री शीला   दीक्षित को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया था। इस कारण कल अदालत में भाजपा दिल्ली प्रदेश  अध्यक्ष  विजेन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री शीला  दीक्षित आमने-सामने होंगे।  गुप्ता के अधिवक्तागण  अजय बर्मन, अजय दिग्पाल, अनिल सोनी, नीरज कुमार, अभय कुमार वर्मा आदि मुख्यमंत्री से जिरह करेंगे। उधर माननीय उच्च न्यायालय में भाजपा दिल्ली प्रदेश  अध्यक्ष ने साफ कहा है कि वे मुख्यमंत्री के हर जनविरोधी निर्णय और कार्यों का विरोध करते रहेंगे क्योंकि यह उनकी राजनैतिक, सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी बनती है। वे मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के दिल्ली प्रदेश  अध्यक्ष हैं।

Copyright @ 2019.