राष्ट्रीय (12/10/2012) 
आगमन पर वीजा

पिछले महीने भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों को 1404 वीजा जारी किये गये। आगमन पर वीजा जारी करने की इस योजना के अंतर्गत पिछले वर्ष सितम्‍बर में 991 वीजा जारी किये गये थे, जिससे पता चलता है कि इसमें 41.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

जनवरी-सितम्‍बर, 2012 की अवधि के दौरान आगमन पर कुल 10816 वीजा जारी किये गये, ज‍बकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 8505 वीजा जारी किये गये थे, जो 27.2 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। जिन देशों के नागरिकों को सितम्‍बर, 2012 के दौरान इस योजना के अंतर्गत आगमन पर वीजा जारी किये गये, उनमें जापान के 541, न्‍यूजीलैंड 256, फिलीपिन्‍स 236, इंडोनेशिया 175, सिंगापुर 135, फिनलैंड 29, म्‍यामां 11, वियतनाम 9, कम्‍बोडिया 6, लग्‍जमबर्ग 4, लाओस के 2 नागरिक शामिल है।

जनवरी-सितम्‍बर, 2012 के दौरान जापान के 3106, न्‍यूजीलैंड के 2045, इंडोनेशिया 1689, फिलीपिन्‍स 1678, सिंगापुर 1313, फिनलैंड 647, वियतनाम 126, म्‍यामां 73, कम्‍बोडिया 68, लग्‍जमबर्ग 62, लाओस के 9 पर्यटकों को आगमन पर वीजा दिया गया। आगमन पर सबसे अधिक 6380 वीजा दिल्‍ली हवाई अड्डे पर जारी किये गये। इसके बाद मुम्‍बई में 2247, चेन्‍नई 1528 और कोलकाता हवाई अड्डे पर 661 वीजा जारी किये गये।

भारत में अधिक विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सरकार ने पर्यटन के उद्देश्‍य से भारत आने वाले 5 देशों फिनलैंड, जापान, लग्‍जमबर्ग, न्‍यूजीलैंड और सिंगापुर के नागरिकों के लिए जनवरी 2010 में आगमन पर वीजा योजना शुरू की थी। इस योजना को जनवरी 2011 में 6 और देशों कम्‍बोडिया, इंडोनेशिया, वियतनाम, फिलीपिन्‍स, लाओस और म्‍यामां के पर्यटकों के लिए भी लागू कर दिया गया था।

Copyright @ 2019.