राष्ट्रीय (12/10/2012) 
आरोग्य मेला - 2012

आरोग्य औषधियों की आयुष प्रणालियों की शक्ति, क्षमता और किफायत को दर्शाने वाली एक प्रदर्शनी है, जिसमें आयुर्वेद, योगा और प्राकृतिक उपचार, यूनानी, सिद्ध, सोवा-रिग्पा और होम्योपैथी शामिल हैं। इस प्रदर्शनी में आयुष के क्षेत्र में सर्वोत्तम और अत्याधुनिक बदलावों को दर्शाया जाता है। विगत आरोग्य मेला नवंबर 2005 में हैदराबाद में आयोजित किया गया था।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री  गुलाम नबी आजाद ने आज हैदराबाद में आरोग्य मेले की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेला वर्ष 2001 में शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि अब तक देश भर में दस से अधिक मेले आयोजित किए जा चुके हैं। आयुष विभाग इन मेलों को आयोजित करता है और औषधि की आयुष प्रणालियों के फायदे और उपलब्धियों की जानकारी को प्रसारित करने में सहायता प्रदान करता है ताकि उद्योग जगत, शिक्षा जगत और अनुसंधान संस्थाओं के बीच अनुभवों और श्रेष्ठ परंपराओं को साझा किया जा सके।

इस बैठक को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री  एन किरण कुमार रेड्डी, आन्ध्र प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री  डी एल रविन्द्र रेड्डी, आन्ध्र प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा और आयुष मंत्री  कोंदरू मुरली मोहन, आन्ध्र प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ए पी साहनी, और भारत सरकार के आयुष विभाग के संयुक्त सचिव  ए के गनेरीवाला ने भी संबोधित किया।

Copyright @ 2019.