राष्ट्रीय (12/10/2012) 
भाजपा महिला मोर्चा का जंतर मंतर पर विशाल धरना-प्रदर्शन

नई दिल्ली, 12 अक्तूबर। बिजली, पानी, गैस सिलिंडर, मंहगाई आदि ज्वलंत समस्याओं को लेकर भाजपा दिल्ली प्रदेश  महिला मोर्चा की ओर से आयोजित धरना-प्रदर्शन  में दिल्ली की  शीला  सरकार के कारनामों से अर्क्रोषित   8,000 से अधिक महिलाओं ने आज जंतर मंतर पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। उनको सम्बोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ट  नेता  अरूण जेतली ने कहा कि इतिहास में ऐसी भ्रष्ट  सरकार पहले कभी नहीं हुई। इस सरकार को जमीनी वास्तविकता की कल्पना तक नहीं है। सरकार कभी भी गिर सकती है। देश  के लोग इस  भ्रष्टतम  जनविरोधी सरकार से आजिज आ चुके हैं। आज के कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा दिल्ली प्रदेश  अध्यक्ष  विजेन्द्र गुप्ता ने किया।

इसको वरिष्ट  नेता सुषमा   स्वराज,  विजय गोयल, प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा सहित कई नेताओं ने सम्बोधित किया। धरने की अध्यक्षता भाजपा दिल्ली प्रदेश  महिला मोर्चा अध्यक्षा शिखा  राय ने की।सुषमा  जी ने कहा कि जिस पार्टी की राष्ट्रीय  अध्यक्षा एक महिला हैं और जिसकी दिल्ली की मुख्यमंत्री भी एक महिला हैं, वह पार्टी सबसे अधिक अत्याचार महिलाओं पर ही कर रही है। हालत इतनी बदतर है कि सरकार ने लोगों का चूल्हा-चैका ठप कर दिया है। सरकार को सिर्फ पैसे की भूख है चाहे वह आकाश  से आए, जमीन से आए या पाताल से आए। हर तरफ लूट मची है। यह सरकार शीतकालीन सत्र में गिर सकती है।

भाजपा दिल्ली प्रदेश  अध्यक्ष  विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में जनाक्रोश  अपने चरम पर है। इसी का परिणाम है कि आज जनता का गुस्सा मुख्यमंत्री पर निकला। दिल्ली सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की हरसम्भव कोशिश  कर रही है। इसके लिए साम-दाम-दंड-भेद का सहारा लिया जा रहा है। सत्ता के दुरूपयोग की ऐसी कहानी कहीं ओर नहीं मिलेगी। लोग कांग्रेस प्रशासन  से ऊब चुके हैं। वे शीला  दीक्षित को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर देखना भी नहीं चाहते। मुख्यमंत्री को जनभावनाओं की कद्र करते हुए स्वतः इस्तीफा दे देना चाहिए।

प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा ने कहा कि बिजली कम्पनियां लगातार फायदे में हैं लेकिन सरकार उनके साथ सांठगांठ करके लगातार बिजली के दाम बढ़वा रही है। लोगों की कमाई का बड़ा हिस्सा बिजली-पानी का बिल भरने में खर्च हो रहा है। लोग रोटी को तरस रहे हैं। श्रीमती िाखा राय ने कहा कि शीला  सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है। इस सरकार के खिलाफ दिल्लीवासियों में जबरदस्त गुस्सा है। महिलाओं की रसोई सूनी पड़ी है। हर तरफ मंहगाई का आलम है। अब दिल्ली की महिलाएं भाजपा के बैनर तले एकत्रित होकर शीला  सरकार को उसके अंजाम तक पहुंचाएंगी। जब तक दिल्ली सरकार गिर नहीं जाती भाजपा चैन की सांस नहीं लेगी।

Copyright @ 2019.