राष्ट्रीय (12/10/2012) 
फब्तियां कसने वाला आया काबू
कैथल, 12 अक्तूबर ,  विवाहित महिला पर अशील फिकरेबाजी के आरोप में थाना पुंडरी पुलिस के एएसआई सत्यवान ने आरोपी विरेंद्र वासी मुन्नारेहड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। पीआरओ ने बताया ट्यौंठा वासी एक विवाहित महिला की शिकायत अनुसार एक बाइक पर सवार 2 युवक उसे देखकर असभ्य भाषा का प्रयोग करते हुए छींटाकसी करने लगे। वारदात में लिप्त दूसरे आरोपी विकाश वासी मुन्नारेहड़ी की तलाश की जा रही है।
Copyright @ 2019.