राष्ट्रीय (12/10/2012) 
खेल नीति का लाभ उठाएं खिलाड़ी : देवीराम
कैथल, 12 अक्तूबर (राजकुमार अग्रवाल)।  कांग्रेस नैशनल कबड्डी ओलंपिक खेल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवीराम कसान ने कहा कि खिलाडिय़ों को सरकार की खेल नीति का भरपूर लाभ उठाना चाहिए ताकि खेलों में नं. 1 का स्थान हासिल किया जा सके। वे गांव भाणा के राजीव गांधी खेल परिसर में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने में सरकार की खेल नीति पूर्णतया सफल रही है। इसका असर राष्ट्रमंडल खेलों के बाद ओलंपिक खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों के बेहतर प्रदर्शन से स्पष्ट हुआ है। खेलों को और अधिक बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रदेश में और खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति करने जा रही है। खिलाडिय़ों को इनकी सेवाओं का लाभ लेकर अपने खेल में निखार लाने के प्रयास करने चाहिएं। सरकार की कारगर खेल नीति के फलस्वरूप हरियाणा प्रदेश पूरे देश में खेल हब के रूप में स्थापित हो चुका है। इस अवसर पर कोच जितेंद्र ढुल, महेंद्र रंगा, छैलूराम, गणपत शर्मा, गुरनाम कसान, शमशेर, रवि राणा, गीता राणा, दयानंद, विष्णु पिलनी, निर्मल चहल, बसाऊ हजवाना आदि गण्यमान्य व्यक्ति व खिलाड़ी उपस्थित थे।
Copyright @ 2019.