राष्ट्रीय (14/10/2012) 
जल निकासी प्रणाली और नालों को ढकने के कार्य का उद्घाटन

वार्ड नं. 50 के निवासियों की उपस्थिति में और संबन्धित नगर निगम अधिकारियों की उपस्थिति में जल निकासी व्यवस्था के पुर्ननिर्माण और नालों को ढ़कने की परियोजना का उद्घाटन पार्षद  डा0 शोभा  विजेन्द्र ने आज 13 अक्टुबर 2012 को किया।

उक्त वार्ड में प्रथम परियोजना का उद्घाटन अयोध्या अर्पा0 सैक्टर-9 मे हुआ था। बड़ी संख्या में निवासियों की उपस्थिति में डा0 शोभा  विजेन्द्र ने भगवान गणेश  की पूजा की। अयोध्या अर्पा0 और आस-पास के निवासी इस उद्घाटन के मौके पर बहुत खुश  दिखे और उन्होंने विकास कार्य के शुभारम्भ  के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। जैसा की वादा किया गया था।

इसके बाद उन्होंने भारत अर्पा0 सैक्टर-9 में और तीसरे सी-50 @एम@आरजेड-4 टोडलर स्कूल, शक्ति  अर्पा. के सामने, सैक्टर-9 में परियोजना का उद्घाटन किया गया।

 स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत करते डा0 शोभा  विजेन्द्र ने कहा कि विकास के अच्छे परिणामों के लिए निर्वाचित प्रतिनिधी और स्थानीय निवासियों के बीच समन्वय आवयक है।

Copyright @ 2019.