राष्ट्रीय (14/10/2012) 
कैथल में 5वीं भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजन किया गया
कैथल, 13 अक्तूबर , आज भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को अंबाला रोड श्री खाटू श्याम मंदिर से प्रांरभ करके श्री सनातन धर्म मंदिर में विशाल भंडारे के साथ समाप्र किया गया।  इस्कान कुरूक्षेत्र के श्रीमन  साक्षी गोपाल दास जी के सानिध्य में 5वीं रथ यात्रा महोत्सव की अध्यक्षता किसान खेत मजदूर कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शमशेर सिंह सुरजेवाला ने की।  सुरजेवाला ने चवर झुलाकर व रास्ते में झाडू लगाकर भगवान जगन्नाथ यात्रा का शुभारंभ किया।  परंपरा अनुसार नगर के राजा द्वारा भगवान जगन्नाथ के रथ के सामने कार सेवा करने की परंपरा को श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने निभाया और उसके साथ ही यह रथ यात्रा नगर वासियों को भगवान जगन्नाथ को दर्शन करवाने के लिए चल पड़ी। यह रथ यात्रा श्री खाटू श्याम मंदिर से शुरू होकर सर छोटू राम चौक, ढांड रोड, सैक्टर 19 हुडा मार्किट, ऋषि नगर, जाट स्कूल, करनाल रोड, स्टेट बैंक रोड, पुराना बस अड्डा, पेहवा चौक से होते हुए श्री सनातन धर्म मंदिर कमेटी चौक पर विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुई। इससे पूर्व भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि बोलते हुए रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि परमात्मा की उपासना किसी भी रूप में करने वालों का कल्याण होता है। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा एक ऐसा आयोजन है, जिसके माध्यम से पूरे विश्व में अध्यात्म का संदेश फैलता है। उन्होंने कहा कि अध्यात्म व धर्म के सामजस्य से मोक्ष जरूर मिलता है। उन्होंने कहा कि कैथल नगर देव भूमि के रूप में जाना जाता है।  उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र रणभूमि में प्रवेश करने से पूर्व पांडव व श्री कृष्ण कैथल के विदक्यार तीर्थ स्थल में पूर्जा अर्जना करके युद्ध में सरिक होते थे।  भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के आयोजन को अध्यात्मिक संदेश देने वाला कदम बताते हुए आशा व्यक्त की कि इसके आयोजन से इस क्षेत्र से सामाजिक कुरीतियां समाप्त होंगी, सत्य का प्रचार होगा और देव भूमि कैथल में यहां के निवासियों के ह्दय में प्रभू प्रेम जागृत होने के साथ-साथ एक दूसरे के प्रति प्यार और सद्भाव का माहौल भी बन पाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभू का आशीर्वाद ही है कि इस क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिली है और ये प्रयास निरंतर जारी रखने की परमात्मा से प्रार्थना करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस्कान संस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भगवान कृष्ण की लीलाओं का प्रचार प्रसार करने के साथ-साथ पीडि़त मानवता के सहायतार्थ भी कई कार्य करती है।
    इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रामनिवास मित्तल, चन्द्रगुप्त शोरेवाला, बहादुर सैनी, रणधीर राणा, डा. पवन थरेजा, दीपक सेठ, विनोद भल्ला, जयदीप चौधरी, सुशील गुप्ता, मंगलेश शर्मा, डा. श्याम साहनी, नवनीत गोयल, मोहन लाल गुप्ता, दशरथी चरणदास, मदन लाल अग्रवाल, अमित चड्डा, इस्कान प्रचार समिति के विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
Copyright @ 2019.