राष्ट्रीय (14/10/2012) 
दिल्लीभर के धरना-प्रदर्शनों में 50 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया
नई दिल्ली, 14 अक्तूबर। बिजली के बढ़े दाम तुरंत वापस लेने और जनविरोधी दिल्ली सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ दिल्ली भाजपा का 40 दिवसीय सतत् आंदोलन आज 50 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के सड़क पर उतर कर जनजागरण और सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन  करने के साथ शुरू  हो गया। आज के आंदोलन में प्रदेश  अध्यक्ष  विजेन्द्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के प्रदर्शनों  में जाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह शीला  सरकार के पुतले फूंके और घर-घर जाकर दिल्लीवासियों से अपील की कि वे भ्रष्ट शीला  सरकार को उखाड़ फेंके।
रिची रिच के सामने हजारों की संख्या में धरना-प्रदर्ान कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये  विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार, सरकार न रहकर गैंग आफ वासेपुर बन गई है। इसका हर नेता, हर मंत्री जन धन की खुली लूट में व्यस्त है। प्रधानमंत्री की भूमिका धृतराष्ट्र  की हो गई है। उन्हें न कुछ दिखाई देता है न सुनाई देता है और न ही वे खुली लूट के खिलाफ कुछ बोल पाते हैं। दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार  नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। सरकार के हर निर्णय, हर कार्य में घोटालों की बू आती है। आचर्य तो यह है कि सरकार पर हजारों करोड़ रूपये के घोटाले सरकारी जांच ऐजेंसियों ने साबित कर दिये हैं फिर भी मुख्यमंत्री शीला  दीक्षित खुले आम घूम रही हैं। भाजपा सत्ता में आयेगी तो सबसे पहले बिजली के दाम कम करेगी और भ्रष्टाचारियो  को उनके किये की सजा अवय देगी। उन्होंने दिल्ली की जनता से आवाहन किया कि अब वे जाग जायें, देर ने करें और भ्रष्ट  दिल्ली सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दें।
राष्ट्रीय  महामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कई धरना प्रदर्शनों  में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र और दिल्ली की कांग्रेस सरकारें तानाशाह  हो गयी हैं। वे अपने खिलाफ एक भी शब्द  सुनना नहीं चाहती हैं। दिल्ली तथा देश  की जनता को अब सामाजिक, प्रशासनिक और आर्थिक आजादी की एक नई लड़ाई लड़नी होगी। गहलोत ने प्रदर्शनकारियों  को संबोधिकत करते हुये कहा कि कांग्रेस सरकारों ने आम जनता का जीवन दूभर कर दिया है। रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल, बिजली, पानी, परिवहन के दाम बढ़ा दिये गये हैं। महंगाई चरम सीमा पर है। हर तरफ जनता को खुले आम लूटा जा रहा है। राष्ट्रीय  महामंत्री विजय गोयल ने कहा कि जनता की कहीं भी कोई सुनवाई नहीं है। अब लोगों के पास एक ही रास्ता बचा है कि वे भ्रष्ट , निकम्मी और लूटखोर कांग्रेस सरकार का तख्ता पलट दें। प्रदेश  के सह-प्रभारी  रामेवर चैरसिया ने कहा कि देश  की जनता कांग्रेस के अत्याचारों को सहने के लिये अब तैयार नहीं है। यही कारण है कि देशभर में कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक माहौल है। इस मौके पर प्रो.विजय कुमार मलहोत्रा ने कहा है कि कांग्रेस सरकार के दिन पूरे हो गये हैं। अब इस निकम्मी और लूटखोर सरकार को जाना ही होगा।
बाहरी दिल्ली के जिलाध्यक्ष संसार सिंह ने आज रोहिणी सेक्टर-4 एमसीडी के वार्ड संख्या 45 तक कार्यकर्ताओं और आम जनता को साथ लेकर सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन  किया। इस दौरान हजारों पुरुष  और महिलायें शीला  दीक्षित इस्तीफा दो, बिजली पानी के दाम घटाओ आदि नारे लगाते हुये चल रहे थे।
Copyright @ 2019.