राष्ट्रीय (15/10/2012) 
मेजर सुरेन्द्र पूनिया को 33वें विश्व चिकित्सा खेलों में सात पदक जीते

7 से 15 जुलाई, 2012 को अंतालय, तुर्की में हुए 33वें विश्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य खेलों में सात पदक ( दो स्वर्ण पदक एवं पांच रजत पदक) जीतने पर राष्ट्रपति  प्रणब मुखर्जी ने विशिष्ट सेवा मेडल (वीएसएम) से सम्मानित मेजर डॉ सुरेन्द्र पूनिया को 6 अक्टूबर, 2012 को बधाई दी।

मेजर पूनिया ने 2 स्वर्ण पदक पावर लिफटिंग एवं 800 मीटर रेस एवं पांच रजत पदक 400 मीटर रेस, 1500 मीटर रेस, 5000 मीटर रेस, क्रांस कंटरी रेस एवं पेनथालोन में जीते। मेजर सुरेन्द्र पूनिया राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। यह तीसरी बार है कि मेजर सुरेन्द्र पूनिया ने इस अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशीप में पदक जीते। पिछले वर्ष मेजर सुरेन्द्र पूनिया ने लास पामास, स्पेन में हुई विश्व चैंपियनशीप में 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं 1 कॉंस्य पदक जीता था।

मेजर पूनिया राजस्थान के सीकर जिले के छोटे गांव राजपुरा से संबंध रखते हैं। उन्होंने सीकर के जवाहर नवोदय विद्यालय पाटन में शिक्षा प्राप्त की तथा बाद में सशस्त्र सेना चिकित्सा कालेज पुणे से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की।

Copyright @ 2019.