राष्ट्रीय (15/10/2012) 
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति
भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 उप-खंड (1) के अंतर्गत अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए राष्ट्रपति ने न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति किया है। उनकी नियुक्ति उनके पदभार संभालने के दिन से प्रभावी होगी।  न्यायमूर्ति बोबडे इस समय बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायाधीश हैं।
Copyright @ 2019.