राष्ट्रीय (15/10/2012) 
खुराना ने सादगी से मनाया जन्मदिवस

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता  मदन लाल खुराना का जन्मदिवस यहाँ दिल्ली में सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया । इस उपलक्ष में खुराना समर्थकों ने कीर्ति नगर स्थित उनके निवास स्थान पर गरीबों में लंगर वितरण किया । खुराना को सारा दिन बधाई देने आलों क तांता लगा रहा ।

बधाई देने वालों में  लोक सभा में प्रतिपक्ष कि नेता  सुषमा स्वराज, भाजपा के पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता डा मुरली मनोहर जोशी, भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष नितिन गडकरी, राष्ट्रिय कार्यालय मंत्री प्रो ओ पी कोहली, प्रदेश अध्यक्ष  विजेन्द्र गुप्ता, विधायक  करण सिंह तंवर, सुभाष सचदेवा, प्रदेश महामंत्री  रमेश बिधूड़ी, आशीष सूद, जिलाध्यक्ष पंकज जैन,  रेखा गुप्ता, राजीव बब्बर, राष्ट्रिय युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनुज शर्मा, शशी कोहली, मंजीत सिंह, राजेश वधवा, आदि उपस्थित थे । 

Copyright @ 2019.