राष्ट्रीय (16/10/2012) 
32 वीं नार्थ ज़ोन शूटिंग चैम्पियनशिप
दिल्ली की डॉ.  कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में सम्पन्न हुई 32 वीं नार्थ ज़ोन शूटिंग चैम्पियनशिप में दिल्ली के निशानेबाजों का जलवा रहा, तो वहीँ दिल्ली पुलिस के निशानेबाजों ने भी खूब पदक जीते, 50 मीटर थ्री पोज़ीशन राइफल चैम्पियनशिप आई.एस.एस.एफ स्पर्धा में दिल्ली पुलिस के के नरेंद्र सिंह रावत ने 1099/1200 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता तो दिल्ली पुलिस के ही मनमोहन सिंह ने इस इवेंट का सिल्वर मेडल जीता, 50 मीटर फ्री राइफल प्रोन इवेंट में उत्तर प्रदेश के अनुभव प्रताप  (583/600) ने गोल्ड पर कब्जा किया तो दिल्ली पुलिस के मनमोहन सिंह (582) उनसे सिर्फ एक अंक पीछे रहे और सिल्वर मेडल जीता, ब्रोंज मेडल भी दिल्ली पुलिस के ही नरेंद्र सिंह रावत (581) के नाम रहा, वहीँ दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में राजस्थान के चन्द्रदेव सिंह (589) ने स्वर्ण पदक हासिल किया यहाँ भी दिल्ली पुलिस के मनमोहन सिंह (588) सिर्फ एक अंक पीछे रह गए और रजत पदक हासिल किया, इस इवेंट का कांस्य पदक उत्तर प्रदेश के अखिल (587) ने जीता, 
    दिल्ली के फरीद अली ने 50 मीटर फ्री पिस्टल इवेंट का कांस्य पदक जीता, तो वहीँ राजीव शर्मा ने 25 मीटर रैपिड फायर और स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धाओं में पदक जीते,
    वहीँ नैशनल रुल स्पर्धाओं में भी दिल्ली पुलिस के निशानेबाज़ छाए रहे, 50 मीटर प्रोन पोज़ीशन राइफल इवेंट में दिल्ली पुलिस के दुष्यंत सिंह 576/600 ने गोल्ड मेडल जीता सिल्वर मेडल उत्तर प्रदेश के जिज्तेंद्र सिंह 569 को मिला तो इस स्पर्धा का ब्रोंज मेडल भी दिल्ली के ही अमनदीप ने जीता, 50 मीटर थ्री पोज़ीशन राइफल एन.आर इवेंट में  दिल्ली पुलिस के सिसिर राय 527 ने सवंर पदक जीता तो रजत पदक भी दिल्ली पुलिस के ही जितेन्द्र सिंह 523 के नाम रहा और कांस्य पदक हरयाणा के करन सिंह 521 ने जीता,
....... .... .....
Copyright @ 2019.