राष्ट्रीय (18/10/2012) 
Сनागरिक उड्डयन में सहयोग व्यवस्था

भारत और न्यूजीलैंड ने नागरिक उड्डयन में सहयोग व्यवस्थाТ समझौते पर आज हस्ताक्षर किЮए। नागरिक उड्डयन मंत्री  अजित सिंह और न्यूजीलैंड के आर्थिक विकास एवं त्रिस्तरीय शिक्षा मंत्री  स्टीवेन जॉयस की उपस्थिति में दस्तावेज पर नागरिक उड्डयन सचिव  के.एन. श्रीवास्तव और भारत में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त  जैन हेंडर्सन ने हस्ताक्षर किए।

इस समझौते के तहत दोनों देश नागरिक उड्डयन क्षेत्र में प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग को प्रोत्साहित करेंगे। सहयोगात्मक गतिविधियों में नागरिक उड्डयन कार्यक्रम, प्रशिक्षण के लिए विशेषज्ञों और प्रशिक्षकों को एक दूसरे के यहां भेजना, लाईसेंसों की स्वीकृति, वायुसेवा से संबंधित उपकरणों का आदान प्रदान, गोष्ЮठिЮयों का आयोजन, आदि सम्मिलित हैं। इसके साथ ही दोनों देशों की एक संयुक्त समितिका गठन किЮया जाएगा जो सहयोग गतिविधियों की निगरानी करेगी। यह समिति सहयोग कार्यक्रम भी तैयार करेगी।

इस अवसर पर  अजित सिंह ने कहा कि दोनों देश एक सप्ताह में सात उड़न सेवाएं चलाने के लिए अधिकृत हैं। हालांकि,अभी इतनी उड़ानें नहीं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में भारतीय मूल की एक बड़ आबादी रहती है। इसलिए दोनों देशों के बीच उड़ान सेवाओं को बढ़ाने से दोनों देशों के बीच मधुर संबंध बढ़ेंगे और संपर्कता, व्यापार तथा पर्यटन में इजाफा होगा।

इस मुलाकात के बाद दोनों देशों के व्यापार प्रतिनिधियों ने नागरिक उड्डयन क्षेत्र में संभावित सहयोग पर विचार-विमर्श किया।

Copyright @ 2019.