राष्ट्रीय (19/10/2012) 
उपराष्ट्रपति ने पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति ने धार्मिक एकता और सौहार्द की शिक्षा देने वाली एक पुस्तक का समारोहपूर्वक विमोचन किया। इस पुस्तक का शीर्षक है एक की खोज में- सूफी आंखों के जरिए भगवद्गीता और कुरान। इसके लेखक हैं  मूसा रजा।

इस अवसर पर  हामिद अंसारी ने मानवता की लगातार परंपरा की चर्चा की और कहा कि यह पुस्तक बड़ी लगनपूर्वक और कड़ी मेहनत से लिखी गई है।उन्होंने कहा कि ऐसी पुस्तिकों का अन्य भारतीय भाषाओं का अनुवाद किया जाना चाहिए। ताकि एकता और जन-कल्याण का संदेश दूर-दूर तक पहुंचाया जा सके।

इस पुस्तक में लेखक ने व्यक्तिगत रूप से ईश्वर की खोज करते हुए कुरान भगवद्गीता बाइबल और धर्मपद जैसे प्रमुख धर्मों के ग्रंथों का अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि सभी शास्त्रों की शिक्षाओं का समाज के अनेक वर्ग के लोगों द्वारा पालन किया जा रहा है।

Copyright @ 2019.