राष्ट्रीय (19/10/2012) 
क्षेत्रिय पार्टी जनता के लिये बेहतर विकल्प

 जनता दल (यूनाइटेड), दिल्ली प्रदेश  के वरिठ नेता मिथिलेश  प्रसाद, उमा शंकर  तिवारी, द्वारा घुआंधार बैठको के सिलसिला जारी है। आज मिथिलेश  प्रसाद की अध्यक्षता मे जदयू कार्यकत्र्ताओ ने संगम विहार विधानसभा मे बैठक की। बैठक मे सभा को सम्बोधित करते हुये मिथिलेश  प्रसाद ने कहा कि आज एक धोटाला की जाँच खत्म भी नही होता है कि दुसरा धोटाला जनता के सामने जग-जाहिर हो रहा है। देश  की बडी-बडी पार्टीयाँ देश  को लुटने का काम कर रही है। सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनो के नेताओ की चर्चा मीडिया मे खुब हो रही है।
      उमा शंकर तिवारी ने कहा कि क्षेत्रिय पार्टी जनता के लिये बेहतर विकल्प है। दिल्ली की जनता को जदयू से अच्छा सुशासन  कोई  नही दे सक्ता हैं। माननीय अध्यक्ष श्री शरद  यादव जी के नेतृत्व मे हम जनता के बीच एक नया विश्वस्निये  विकल्प के रूप मे हाजिर है। स्थिति तो इतना खराब है कि नेताओ की रिश्तेदार  भी अब धोटाला मे शामिल  हो रहे है। दुर्भाग्य का आलम यह है कि धोटालो से ध्यान हटाने के लिये सरकार कमरतोड मंहगाई का सहारा लेकर जनता जनार्दन के उपर जुल्म कर रही है। दिल्ली मे जदयू प्रवासी समाज के लिये हितकारी पार्टी हैं।
      सलमान खुर्शीद पर बरसते हुए एडवाकेट एन के झा ने कहा कि जब कानुन मंत्री खुलेआम कानुन तोडेगे तो जनता कब तक चुप रहेगी। अब तो कानुन मंत्री खुलेमान कानुन को हाथ मे लेकर विरोध करने वालो को धमकाने का कार्य कर रहे। कुर्सी के लालची कानुन मंत्री केा नैतिकता का धोर अभाव है। वो नैतिकता के आधार पर इस्तिफा क्यो नही दे देते है। बैठक मे सुधीर झा, याम सत्यार्थी, सुनील कर्शप, सौरभ राठौर, सपना शर्मा , आशीष  श्रीवास्तव, आदि नेताओ ने भी भाग लिया तथा अपना-अपना विचार दिया।

Copyright @ 2019.