राष्ट्रीय (19/10/2012) 
भाजयुमो का पुलिस मुख्यालय पर प्रचंड प्रदर्शन

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर। बिजली षड्यंत्रकारियो  के खिलाफ तुरन्त एफआईआर दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग को लेकर भाजपा अध्यक्ष  विजेन्द्र गुप्ता व युवा मोर्चा अध्यक्ष नकुल भारद्वाज के नेतृत्व में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के हजारों युवा प्रदर्शनकारियों  ने पुलिस मुख्यालय, आईटीओ पर प्रचंड प्रदर्शन  किया। उन्होंने पुलिस के सारे बैरिकेट तोड़ दिए। प्रदर्शनकारी  आगे बढ़ते रहे इस पर पुलिस ने प्रदर्शन  कर रहे युवाओं पर पुलिस बल प्रयोग किया और उन पर पानी की तेज धार छोड़ी। प्रदर्शनकारियों  का उत्साह फिर भी कायम रहा। अन्ततः पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी प्रदर्शनकारियों  ने थाने में ही धरना-प्रदर्शन  शुरू  कर दिया है। वे लोग नारे लगा रहे हैं -- बिजली के बढ़े दाम - वापस लो, वापस लो, षड्यंत्रकारियो  में है तालमेल - उनको भेजो जल्दी जेल, दिल्ली सरकार को बर्खास्त करो - बर्खास्त करो, जब तक अत्याचार रहेगा - जनाक्रोश  बरकरार रहेगा आदि।  आज के प्रदर्शन  में शिकायतकर्ता  अभय वर्मा, सहित सभी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।  प्रदर्शन  में भारी संख्या में युवा महिला प्रदर्शकारियो  ने हिस्सा लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। 

प्रदेश  अध्यक्ष  विजेन्द्र गुप्ता सहित सभी गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों  ने थाने में ही धरना दे दिया। उनकी मांग है कि या तो मुख्यमंत्री सहित सभी अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्यवाही करे अन्यथा गिरफ्तार प्रदर्शकारियो  को जेल भेजे। 13 अक्तूबर को इन्द्रप्रस्थ एस्टेट पुलिस थाने में भाजपा ने मुख्यमंत्री शीला  दीक्षित, बिजली मंत्रालय के कई अधिकारियों, डीईआरसी के 2 षड्यंत्रकारी  सदस्यों, तीनों बिजली कम्पनियों के वरिठ अधिकारियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने भाजपा की शिकायत  को एफआईआर में अभी तक दर्ज नहीं किया है। साफ जाहिर है कि पुलिस सरकार, अधिकारियों और बिजली कम्पनियों के दबाव में कार्य कर रही है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले को आर्थिक अपराध शाखा  को सौंप दिया गया है। एक सप्ताह हो गए लेकिन अपराध शाखा  ने न तो किसी भी नामजद षड्यंत्रकारी  को गिरफ्तार किया है, न ही उनको बुलाकर पूछताछ शुरू  की है। भाजपा अध्यक्ष का कहना है कि यदि इन प्रभावशाली  लोगों को गिरफ्तार करके जेल नहीं भेजा गया तो वे सारे सबूत नष्ट  कर देंगे। गवाहों को प्रभावित करेंगे। जिससे मामले की तह तक पहुंचना मुिकल हो जाएगा। पुलिस षड्यंत्रकारियो  को सबूत नष्ट  करने, गवाहों को प्रभावित करने का पूरा मौका दे रही है। यह करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के साथ अन्याय है। भाजपा बिजली अन्याय और अत्याचार के खिलाफ अपनी लड़ाई तब तक जारी रखेगी जब तक कि बिजली के दाम घटाए नहीं जाते और षड्यंत्रकारियो  को जेल नहीं भेजा जाता है।

Copyright @ 2019.