राष्ट्रीय (24/10/2012) 
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव आरम्भ
प्रदेश की राज्यपाल  उर्मिला सिंह ने आज कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में भगवान रघुनाथ जी की रथ यात्रा में शामिल होकर सप्ताह भर चलने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ किया।
 अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव को लोक नृत्य उत्सव के रूप में भी आयोजित किया जाता है, जिसमें देश-विदेश के सांस्कृतिक दल अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देते हैं। उत्सव के दौरान कुल्लू घाटी के विभिन्न हिस्सों से 200 से अधिक देवी-देवता ढालपुर मैदान में एकत्र होते हैं। इस उत्सव का आयोजन वर्ष 1660 से पारम्परिक रूप से किया जाता रहा है। 
उर्मिला सिंह ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवी-देवताओं की भूमि रूप में जाना जाता है और अनूठी देव संस्कृति की झलक केवल यहीं देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि कुल्लू जि+ला की संस्कृति प्रदेश की पहचान है।
पुरातन संस्कृति के संरक्षण पर ज+ोर देते हुए राज्यपाल ने अपनी विशेष पहचान को कायम रखने के लिए प्रदेश के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि की यह अनूठी और समृद्ध संस्कृति प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। दशहरा उत्सव के अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई दी। 
Copyright @ 2019.