राष्ट्रीय (24/10/2012) 
मंहगाई, भ्रष्टाचार , बिजली के बढ़े दाम और एफ.डी.आई. रूपी रावणों का दहन

नई दिल्ली, 24 अक्तूबर। विजयदशमी  पर आज दिल्ली के 50 से अधिक प्रमुख स्थानों पर भ्रष्टाचार , मंहगाई, एफडीआई और बिजली के बढ़े दामों के राक्षसरूपी रावणों का पुलता, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और जनसहयोग के साथ फूंका। भाजपा दिल्ली प्रदेश  अध्यक्ष  विजेन्द्र गुप्ता ने बंसत कुंज और सम्राट चैक, शकूर  पुर में आज के रावणों, भ्रष्टाचर  मंहगाई, बिजली के बढ़े दाम और एफडीआई आदि का पुतला फूंक कर उपस्थित जनता से कहा कि यदि दिल्ली में राम राज्य लाना है तो यहां के लोग भ्रष्ट , अत्याचारी और जनविरोधी कांग्रेस सरकार को दिल्ली से सदा के लिए बिदा कर दे। आज के दिन दिल्ली के लोग रावण दहन के समय यह संकल्प लें कि वें अब दिल्ली में भाजपा की ही सरकार बनाएंगे और कांग्रेसे को जमीदोज कर देगें।

विजेन्द्र  गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस पिछले 14 साल से प्रशासन  में है लेकिन उसके जनविरोधी कारनामों और नीतियों से यहां की जनता त्राही-त्राही कर रही है। दिल्ली सरकार बिचोलियों, दलालों, भूमाफियाओं, मुनाफाखोरो का ही हित साधती है। सरकार का आम जनता से कोई लेना देना नही है। जबसे यह सरकार दिल्ली में आई है। मंहगाई दिन दोगुनी, रात चैगुनी की गति से बढ़ी है। सरकार नाम की कोई चीज नजर नहीं आती। हर तरफ लूट और भ्रष्टाचार  का बोलबाला है। दिल्ली अपराधियों, भ्रष्टाचारियो , बलात्कारियों और कालाबाजारियों की राजधानी बन गई है। सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार  है। हालत इतनी बुरी है कि लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा है। अनाधिकृत कालोनियों के 50 लाख लोगों के साथ इस सरकार ने जबरदस्त घोखा किया है। सरकार कहती है कि कालोनियों को नियमित कर दिया गया है। यदि कालोनियों नियमित हो गई है तो उनकी भूमि और मकान की रजिस्ट्री क्यों नही हो रही है।

भाजपा ने घोषणा  की थी कि दशहरे  पर उसके कार्यकर्ता दिल्ली के 50 से अधिक प्रमुख स्थानों पर आज के रावणों, भ्रष्टाचार , मंहगाई, बिजली के बढ़े दाम और एफडीआई आदि का पुतला फूंकेगें। इसी के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज बंसत कुंज, कालू राम चैक महरौली, खानपुर चैक,शाहदरा  गा्रउंड चिराग दिल्ली, प्रताप नगर मेंट्रो स्टेशान  के पास, रेलवे कालोनी किशन  गंज, संम्राट चैक शकुर  पुर, पटेल नगर, सुदर्शन  पार्क मोती नगर, आराकसा रोड राम नगर, तुगलकाबाद गांव, संजय कालोनी हरिकेश  नगर, तुगलकाबाद एक्स गली नं.33, पुल प्रहलाद पुर रामलीला गा्रउंड, सागरपुर, नगर वन विकास पुरी, शाहदरा  गा्रउंड आक्सफोर्ड स्कूल के सामने, द्वारका, मदर डेहरी, न्यू सीमा पुरी, डीडीए फलैट गोरख पार्क, 15 ब्लाक चैक त्रिलोक पुरी, सीवीवी ग्राउंड क्राससीवर माल कडकडडुमा, सैक्टर-3 रोहिणी रामलीला पार्क, बीसी मार्किट जंहागीर पुरी, सैक्टर-7 रोहिणी, मेन चैक तिमार पुर, न्यू उस्मान पुर, मंकदपुर बुराड़ी, जेजे कालोनी सी ब्लाक ख्याला आदि प्रमुख स्थानों पर रावणों के पुतलों का दहन किया। इस अबसर पर हजारों की तादात में स्थानीय नागरिक उपस्थि थे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रावणों के पुतले फूंके जाते समय दिल्ली सरकार के विरोध में जोरदार नारें लगाए और शपथ  ली कि वे अब दौबारा दिल्ली में कांग्रेस सरकार को कभी नहीं आने देंगे।

प्रो0 विजय कुमार मल्होत्रा ने दशहरा  ग्राउंड चिराग दिल्ली में मंहगाई और भ्रटाचार के रावण को आग लगाई। इस अवसर पर भाजपा के हजारों कार्यकार्ता वहां उपस्थित थे। प्रो0 मल्होत्रा ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे दिल्ली के हर घर जब तक जाए और जनता से निवेदन करे कि वे कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार रहे क्योंकि यह सरकार अब शासन   करने की अपनी क्षमता खो चुकी है।

आज के रावण दहन कार्यक्रमों में भाजपा के नेताओं सर्वश्री विजय गोयल, परमानंद जी, मांगेराम गर्ग, आर.पी. सिंह, जगदीश  मुखी, कंवर सेन, पवन शर्मा , राधेयाम शर्मा , रमेश  बिधुड़ी, प्रवेश  वर्मा, मीनाक्षी लेखी,आशीष  सूद, वीरेन्द्र सचदेवा, योगेन्द्र चांदोलिया, कुलजीत चहल, उर्मिला चैधरी आदि ने हिस्सा लिया।

Copyright @ 2019.