राष्ट्रीय (25/10/2012) 
राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा श्री जसपाल भट्टी के निधन पर शोक व्यक्त
राज्यपाल उर्मिला सिंह और मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने हास्य कलाकार एवं फिल्म अभिनेता  जसपाल भट्टी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।  भट्टी का आज प्रातः एक दुर्घटना में देहांत हो गया।  भट्टी 57 वर्ष के थे।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Copyright @ 2019.