राष्ट्रीय (26/10/2012) 
कांग्रेस ने हमेशा विकास के मामले में रोड़ा अटकाया : प्रो. प्रेम कुमार धूमल
शिमला - : प्रो. प्रेम कुमार धूमल शुक्रवार को सिरमौर जिला के पांटासाहिब, शिलाई, ददाहू जुब्बल कोटखाईमें जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आते ही सता को आम जनता की सेवा का माध्यम बनाया। सेवा भी ऐसी कि न केवल प्रदेश की जनता ने बल्कि देश और विदेशों ने 72 आवार्ड देकर भाजपा सरकार की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास के मामले में रोड़ा अटकाने की कोशिश की है और प्रदेश कांग्रेस नेताओं के इशारे पर केंद्र की कांग्रेस सरकार ने भी हिमाचल को उनके हकों से महरूम किया है। उन्होंने कहा कि चाहे राशन में कटौती का मामला हो या फिर औद्योगिक पैकेज या फिर आपदा राहत देने में हिमाचल के साथ भेदभाव और हिमाचल प्रदेश को कोई भी अन्य आर्थिक सहायकता देने मे हमेशा ही हिमाचल की उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिमाचल के विकास के मामले में हमेशा रोड़ा बनी है। सीएफएल बल्ब देेने के समय इस योजना के विरोध करते हुए कांग्रेस ने इस योजना के विरोध में हाईकोर्ट तक चले गए और उनकी स्वयं की पत्नियां सीएफएल बल्व लेने के लिए लाइनों में खड़ी रही। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। भाजपा ने हमेशा विकास बिना भेदभाव के किया है। पुराने और नए, ऊपर और बीच में कांग्रेसी नेता हिमाचल को बांटा हुआ है। जबकि भाजपा ने कांग्रेस के इस भेदभाव को खत्म किया और हर व्यक्ति को बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया। चाहे वह सस्ता राशन हो या फिर निशुल्क फ्री स्कूल वर्दी। पाली हाउस का निर्माण, दूध गंगा योजना का लाभ भी प्रदेश की जनता को पहुंचाया। भाजपा ने बिना ये जाने व्यक्ति बीजेपी का है या कांग्रेस का है हर व्यक्ति को लाभ पहुंचाया। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि कौल सिंह कांग्रेसियों ने निपटा दिया और अब वीरभद्र सिंह आए है, जिन्होंने अपनी पारी की शुरूआत ही झूठ और जनता को गुमराह करने से की है। धूमल ने कहा कि अटल स्कूल वर्दी के मामले में देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश की कि यह योजना केंद्र सरकार की है। वीरभद्र से प्रश्र पूछते हुए उन्होंने कहा कि अगर यह योजना केंद्र की थी तो दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा और राजस्थान कांग्रेस शासित राज्यों में यह वर्दी क्यों नहीं बंटी। उन्होंने वीरभद्र सिंह से पूछा कि पैसों का पेड़ अपने घर के आंगन में लगाने के बजाए प्रदेश की गरीब जनता के घर में भी ऐसा पेड़ लगाए जिस पेड़ पर पैसा उगता हो। उन्होंने कहा कि सामाजिक पैंशन भारतीय जनता पार्टी की सरकार की देन है। इससे भाजपा ने ही शुरू किया है। पिछले पांच वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हिमाचल में विकास की नई गाथा रखी है उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कामकाजी महिलाओं को रक्षा बंधन, करवा चौथ और भैयजादूज के अवसर पर राजपत्रित अवकाश दिया गया। साथ ही महिलाओं को रक्षा बंधन व भैयादूज पर एचआरटीसी की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा भी प्रदान की गई। जबकि मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को ईद उल जूहा पर पथ परिवहन निगम की बसों में मु त यात्रा सुविधा दी। कहा कि सभी वर्ग की महिला कर्मियों को वर्तमान सरकार ने प्रसूति अवकाश की सुविधा भी दी। एंबुलेंस सेवा प्रदान की गई है। इसके तहत रोगियों को आपात स्थिति में 108 नंबर डॉयल करने पर 30 से 35 मिनट के अंदर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। योजना के अंतर्गत इस अवधि के दौरान 90411 से अधिक रोगियों ने इस सेवा का लाभ उठाया है। 
प्रवीण शर्मा
Copyright @ 2019.