राष्ट्रीय (26/10/2012) 
दिल्ली की व्यापार-उपभोक्ता संस्कृति सदैव के लिए समाप्त
नई दिल्ली, 26 अक्तूबर। भाजपा ने आज बकौली में एफडीआई के खिलाफ विशाल  जनसभा कर दिल्लीवासियों को सचेत किया कि यदि दिल्ली तथा देश  में एफडीआई की अनुमति दी जाती है तो यहां का परम्परागत व्यवसायी उपभोक्ता संस्कृति सदैव के लिए समाप्त हो जाएगी। देश  में ऐसी भीषण  बेरोजगारी फैलेगी कि यहां का सामाजिक ताना-बाना पूरी तरह से बिखर जाएगा और देश  एक नयी गुलामी की जंजीर में जकड़ जाएगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश  अध्यक्ष  विजेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में एफडीआई और कांग्रेस सरकार का पुतला भी फूंका गया। लोगों ने एफडीआई वापस जाओ - कांग्रेस सरकार होश  में आओ के नारे लगाए।  जनांदोलन का आज 13वां दिन था।  दिल्ली के कई स्थानों पर एफडीआई और बिजली के बढ़े दामों को लेकर प्रदेा भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने विरोध प्रदर्शन  और जनसभायें आयोजित की।
Copyright @ 2019.