राष्ट्रीय (26/02/2013) 
फरियाद

सहारनपुर में न्याय के लिय पिछले तीन हफ्तों से पुलिस थानों के चक्कर काट चुके पीड़ित परिजनों ने आज एस एस पी ऑफिस मे पुलिस अधिकारियो को अपनी आप बीती सुनाई। मारपीट के मामले में गंभीर रूप से घायल पीड़ित लड़का व् उसके परिजन आज एस एस पी ऑफिस में एम्बुलेंस लेकर न्याय की गुहार लगाने पहुचे,जेसे ही एम्बुलेस एस एस पी ऑफिस में पहुची तो पुलिस अधिकारियो ने मामले की सुध ली और पीड़ित परिजनों से उनके मामले की जानकारी ली।
    पीड़ित परिजनों की माने तो उनके बेटे जमशेद को उसी के साथ काम करने वाले दोस्तों ने पहले तो घर से बुलाया और फिर उसके साथ मार पीटकर भाग गए जिसके बाद जिला अस्पताल सहारनपुर में घायल अवस्था में जमशेद को भर्ती कराया गया घटना ४ फरवरी की है २२ दिन से ऊपर बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिजनों की पुलिस ने सुध न ली तो पीड़ित परिजन आज एस एस पी ऑफिस में अपने बेटे को एम्बुलेंस में लेकर न्याय की गुहार लगाने पहुचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कारवाही की मांग की।
-मामला पुलिस अधिकारियो की टेबल पर पंहुचा तो पुलिस अधिकारियो ने पीड़ित परिजनों को मामले की निष्पक्ष जाँच करने व् आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द कारवाही करने की बात कही।

दीपक शर्मा सहारनपुर (यू०पी)

Copyright @ 2019.