राष्ट्रीय (26/02/2013) 
हिमाचल प्रदेश के विधायकों के लिए पुनःश्चर्य सम्मेलन

12वीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए नव निर्वाचित 24 विधायकों के लिए 26 फरवरी से 28 फरवरी, 2013 तक लोकसभा सचिवालय नई दिल्ली में एक पुनःश्चर्य सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष  बृज बिहारी लाल बुटेल ने कहा कि नव निर्वाचित विधायकों को संसदीय कार्यप्रणाली की जानकारी प्रदान करने के लिए पुनःश्चर्य कार्यक्रम आवश्यक हैं।
 बुटेल ने आशा जताई कि इस पुनःश्चर्य कार्यक्रम से न केवल विधायकों को विधायक की भूमिका की जानकारी प्राप्त होगी बल्कि वे सदन की गरिमा बनाए रखने के विषय में भी जागरूक बनेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नव निर्वाचित विधायकों के लिए पुनःश्चर्य कार्यक्रम आयोजित करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष  मीरा कुमार का आभार व्यक्त किया।

 

Copyright @ 2019.