राष्ट्रीय (26/02/2013) 
वन मंत्री ने चेन्नई में किया जायका परियोजना का दौरा
वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश वन अधिकारियों के साथ सात सदस्यीय दल ने आज चेन्नई में जायका के सहयोग से चल रही तमिलनाड़ू बायो डोमेस्टिक कंजरवेशन और ग्रीनेज परियोजना का दौरा किया। इस दल ने परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया तथा परियोजना की विस्तृत जानकारी हासिल की।
वन मंत्री ने चेन्नई में इस परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश में कार्यान्वित परियोजनाओं को भी संचालित करने में और गति मिलेगी।
 भरमौरी ने इसके पश्चात् दल के साथ क्रोकोडायल और स्नेक पार्क का भी दौरा किया।
प्रधान सचिव वन डाॅ. भारती एस. सिहाग, मुख्य अरण्यपाल  आर.के. गुप्ता, स्वां परियोजना अधिकारी  टी.डी. शर्मा भी इस अवसर पर उनके साथ थे।
Copyright @ 2019.