राष्ट्रीय (26/02/2013) 
रेल बजट पेश 2013-14

रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने आज संसद में वर्ष 2013-14 का रेल बजट पेश करते हुए कहा कि राष्‍ट्रीय सकल घरेलू उत्‍पाद में वृद्धि के वर्तमान अनुमानों के साथ, राजस्‍व उपार्जक आरंभिक लदान का लक्ष्‍य 2013-14 के दौरान 1047 मिलियन टन रखा गया है, जो चालू वर्ष के आरंभिक लदान से 40 मिलियन टन अधिक है। तदानुसार मालभाड़ा आमदनी का लक्ष्‍य 9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 93,554 करोड़ रूपए रखा गया है। यात्रियों की संख्‍या में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है और इससे होने वाली आमदनी का लक्ष्‍य 42,210 करोड़ रूपए रखा गया है।

         1047 मिलियन टन का माल यातायात लदान, 2012-13 से 40 मिलियन टन अधिक।

         यात्री वृद्धि 5.2 प्रतिशत।

         सकल यातायात प्राप्तियां 1,43,742 करोड़ रूपए अर्थात् 2012-13 के बजट अनुमान की तुलना में  18,062 करोड़ रूपए की वृद्धि।

         साधारण संचालन व्‍यय 96,500 करोड़ रूपए।

         मूल्‍यह्रास आरक्षित निधि में 7,500 करोड़ रूपए और पेंशन निधि में 22,000 करोड़ रूपए का विनियोजन।

         6,249 करोड़ रूपए के लाभांश के भुगतान का अनुमान।

         परिचालन अनुपात 87.8 प्रतिशत किया जाना है।

         निधि शेष 12,000 करोड़ रूपए से अधिक होगा।

Copyright @ 2019.