राष्ट्रीय (28/02/2013) 
हरियाणा,उत्तराखंड व् उत्तर प्रदेश में कई मामलो में वांछित अन्त्रराज्य लूट गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार।

सहारनपुर की थाना बेहट पुलिस ने आज एक अन्त्रज्य लूट गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है इन दोनों अपराधियों पर हरियाणा उत्तराखंड व् उत्तर प्रदेश में कई मामले दर्ज है जिनमे ये काफी समय से पुलिस की आँखों में धुल झोक कर अपराधिक गतिविधियों को अनजाम दे रहे थे हाली में सहारनपुर के थाना बेहट क्षेत्र में सीमेंट व्यापारी से हुई 40 हज़ार की लूट में ये दोनो शातिर फरार चल रहे आरोपी काकाराम व् इसरार को वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर पलेट की बाइक के साथ थाना बेहट के टोली गाव के जंगलो से गिरफ्तार किया इनके पास से दो देसी तमंचे व् छ: जिन्दा कारतूस सहित 5000/- रूपये नगद बरामद किये वाही पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए दोनों आरोपियों के बैंक खातो को सील कर उनमे जमा रुपयों की बरामदगी के प्रयास में बैंक को सूचित कर कारवाही शरू कर दी है।

रिपोर्ट-दीपक शर्मा

Copyright @ 2019.