राष्ट्रीय (01/03/2013) 
व्यापारियों में मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह की मौजूदगी में जानसठ रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अनेक स्थानों से अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान व्यापारियों में हडकम्प मचा रहा। उल्लेखनीय है कि डीएम सुरेन्द्र सिंह ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की कमान सम्भालते हुए आज जानसठ रोड से अलमासपुर चैराहे तक अनेक स्थानों से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान उनके साथ सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रमणि त्रिपाठी, सीओ सिटी संजीव वाजपेयी, नई मंडी कोतवाल विनोद सिरोही सहित नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी तथा दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे। पालिका के बुल्डोजर ने अनेक स्थानों पर हो रहे अतिक्रमण को ध्वस्त किया। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध करने का प्रयास किया लेकिन जिला प्रशासन के कडे तेवरों के सामने उनकी एक न चली।
Copyright @ 2019.