राष्ट्रीय (01/03/2013) 
भाजपा हाईकमान ने पिछड़े वर्ग को दी वरीयता
मुजफ्रपफरनगर। लम्बी कवायद और खींचतान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आखिर जनपद में जिलाध्यक्ष की घोषणा की। पिछड़े वर्ग के नेता सतपाल पाल को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। कई माह से खाली पड़े भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए कई भाजपा नेता दावेदार थे। कई बार चुनाव अधिकारी जिलाध्यक्ष पद के चुनाव को जनपद में आये थे लेेकिन स्थानीय नेताओं की रस्साकशी के चलते जिलाध्यक्ष पद पर किसी की नियुक्ति नहीं हो पाई थी। भाजपा के वरिष्ठ नेता  देवव्रत त्यागी अपने गुट के सतपाल पाल को जिलाध्यक्ष बनवाने में कामयाब हुए हैं।
ज्ञात रहे कि भाजपा जिलाध्यक्ष का पद लम्बे समय से खाली चल रहा था। पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी संयोजक के रूप में भाजपा की कमान थामकर चल रहे थे। कुछ समय पूर्व चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई थी लेकिन आपसी सहमति न होने के कारण यह प्रक्रिया स्थगित कर दी गयी थी। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने घोषणा की थी कि जल्द से जल्द सभी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी जायेगी। स्थानीय जिलाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के युवा नेता उमेश मलिक, मोरना क्षेत्र के नेता डा. वीरपाल निर्वाल तथा बुढ़ाना नगर पंचायत के चेयरमैन जितेंद्र त्यागी जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल थे। पार्टी हाईकमान ने सभी को दरकिनार करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष का पद पिछडा वर्ग के युवा नेता सतपाल पाल को सौंप दिया। सतपाल पाल इससे पूर्व भाजपा के जिला महामंत्री भी रह चुके है। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए कार्यालय पर मिठाई बांटी। भाजपा कार्यालय पर पूर्व विधायक अशोक कंसल देवव्रत त्यागी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव त्यागी, डा. देशबंधु तोमर, भूषण सिंह पचैंडा, सभासद प्रमोद भारती, शरद कपूर, सभासद डा. प्रदीप, नमन मित्तल, रमेश खुराना आदि ने सतपाल पाल के जिलाध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर की।
Copyright @ 2019.