राष्ट्रीय (01/03/2013) 
रिटेल व्यापार में ऍफ़डीआई के खिलाफ अनूठा एवं नई सोच के देशव्यापी प्रचार अभियान
कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं रिटेल व्यापार से जुड़े अन्य वर्गों के संयुक्त मोर्चे खुदरा ऍफ़ डी आई  विरोधी राष्ट्रीय मोर्चा द्वारा रिटेल व्यापार में ऍफ़डीआई के खिलाफ जारी राष्ट्रव्यापी अभियान को तेज़ गति देने हेतु देश की सर्वश्रेष्ठ एडवरटाइजिंग कम्पनियों में प्रमुख कम्पनी हंसा विज़न (प्रा) लिमिटेड, मुंबई , जो कैट की कम्युनिकेशन एवं प्रचार सलाहकार कम्पनी है ने , एक अनूठा और विशिष्ट प्रचार अभियान तैयार किया है जो देश भर में प्रसारित किया जायेगा ! इस प्रचार अभियान में  बॉलीवुड के प्रमुख संगीतकार सलीम-सुलेमान द्वारा तैयार किया गया एक ओजस्वी गीत भी है वहीँ दूसरी ओर देश की आजादी के लिए शहीद होने वाले वीरों की एक अनुपम झांकी भी है जिसमें फांसी के तीन फंदे ओर उन पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु हैं तथा झांकी की बीच में लाला लाजपत राय, एक पेड़ के नीचे बैठे चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां ओर मंगल पाण्डेय को दिखाया गया है ! हंसा विज़न के सीईओ श्री शेखर स्वामी इस प्रचार अभियान को प्रस्तुत करने के लिए स्वयं मौजूद रहेंगे!
अपनी तरह के इस विशेष प्रचार अभियान को अधिकृत रूप से देश को जारी करने हेतु कैट ने शनिवार , 2 मार्च, 2013 को दोपहर 1  बजे कोन्सटीटुयेशान क्लब, रफ़ी मार्ग, नई दिल्ली पर एक संवाददाता सम्मलेन आयोजित किया है ! वरिष्ठ सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी, एनडीए संयोजक श्री शरद यादव, वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता श्री डी राजा सहित अन्य राजनेता संयुक्त रूप से प्रचार अभियान को जारी करेंगे !
आपसे विनम्र आग्रह है की अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र के संवाददाता / छायाकार महोदय को सम्मलेन के विवरण संकलन हेतु भेजने की कृपा करें ओर सम्मलेन के पश्चात सहभोज में भी शामिल हों !
Copyright @ 2019.