राष्ट्रीय (03/03/2013) 
कूकड़ा ब्लाक के आसपास से हटा अवैध अतिक्रमण
मुजफ्फरनगर। डीएम सुरेन्द्र सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत आज नगर के अनेक स्थानांे को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इस दौरान भारी पुलिसबल मौजूद रहा। डीएम सुरेन्द्र सिंह के निर्देश पर नगर में बढ़ रहे अतिक्रमण व नगर के सौन्दर्यकरण के उद्देश्य से पूर्व मे भी जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। जिसे नागरिको व विभिन्न व्यापारिक संगठनो द्वारा सराहा गया था। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे चरण में लगातार तीसरे दिन सिटी मजिस्टेट इन्द्रमणि त्रिपाठी, सीओ सिटी संजीव वाजपेयी ने नई मन्डी पुलिस व पालिका कर्मचारियो को साथ लेकर कूकडा ब्लाक के आसपास से अतिक्रमण हटवाया। इससे व्यापारियांे मंे हडकम्प मचा रहा। कुछ व्यापारियों ने अतिक्रमण का विरोध् करना चाहा लेकिन अधिकारियों के सामने उनकी एक नहीं चली। महाबली ने अनेक स्थानों से अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किया।
Copyright @ 2019.