राष्ट्रीय (03/03/2013) 
चार मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
मुजफ्फरनगर। सहायक निदेशक कारखाना सुभाष चंद विश्वकर्मा ने बताया कि चार मार्च को 42 वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जायेगा। औद्योगिक सुरक्षा की आवश्यकता हेतु यह महत्वपूर्ण दिवस है। इसीलिए कारखानों में औद्योगिक दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सुरक्षा सम्बन्धी प्रावधानों, नियमों एवं विधियों से कर्मकारों में भलीभांति जानकारी हेतु कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाये ताकि उनमें सुरक्षा की भावना जागृत हो सके और कार्य की कुशलता व उत्पादकता में वृद्धि की जा सके। सुरक्षा दिवस-सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य श्रमिकों एवं जन सामान्य में औद्योगिक सुरक्षा के प्रतिबद्धता को पुर्नजीवित किये जाने की जीवन शैली में महत्वपूर्ण कदम है। इस आयोजन में जन सामान्य की जीवन शैली और श्रमिकों की कार्यशैली में औद्योगिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को समेकित किया जाना आयेाजनों का मुख्य ध्येय है। सहायक निदेशक उद्योग ने मिल मालिक अपने कारखानों में 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के रूप में मनायें और सुरक्षा सप्ताह का आयोजन करे तथा सुरक्षा गोष्ठी एवं सेमिनार का आयोजन कर सुरक्षा सम्बन्धी नियमों, विधियों व उपायों से कर्मकारों को अवगत कराये। कारखाने में मुख्य द्वार व विभागों में पोस्टर्स लगाये जायंे। सुरक्षा दिवस पर प्रबंधकों, सुपरवाईजर, कर्मकारों व श्रमिक संगठनों द्वारा मिलकर सुरक्षा के विभिन्न आयोजनों पर चर्चा करायी जाये।
Copyright @ 2019.