राष्ट्रीय (03/03/2013) 
"रिटेल ऍफ़ डी आई भगाओ -अपने वतन को बचाओ "

देश भर के व्यापारियों के शीर्ष संगठन कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने रिटेल व्यापार में ऍफ़ डी आई के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न बाजारों में संपर्क यात्रा करते हुए अपने अभियान को तेज़ करते हुए आगामी 7 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली खुदरा स्वराज्य बचाओ रैली के लिए समर्थन जुटाने की अपील की ! देश भर में इसी तरह की संपर्क यात्राएँ कैट के अनेक राष्ट्रीय नेताओं द्वारा विभिन्न राज्यों में की जा रही है ! बड़ी संख्या में देश भर से लोग "चलो दिल्ली" के नारे के साथ दिल्ली रैली में शामिल होने के लिए कमर कस चुके हैं! दिल्ली सहित देश भर में व्यापारी संगठन "रिटेल ऍफ़ डी आई भगाओ -अपने वतन को बचाओ " की थीम के साथ व्यापक रूप से प्रचार अभियान में जुट गए हैं !
 
कैट एवं रिटेल व्यापार से जुड़े अन्य वर्गों के संयुक्त मोर्चे खुदरा ऍफ़ डी आई विरोधी राष्ट्रीय मोर्चे के बैनर तले 7 मार्च को दिल्ली में होने वाली विराट खुदरा स्वराज्य बचाओ रैली में देश की दो बड़ी मुख्य राजनैतिक धाराओं बीजेपी के नेतृतव वाले एनडीए और वाम मोर्चा सहित  देश के विभिन्न राजनैतिक दलों के शीर्ष नेता भी मौजूद रहेंगे !
 

 खंडेलवाल ने बताया की देश की अर्थव्यवस्था से जुड़े पूरे देश के व्यापारियों, किसानों, हाकर्स,ट्रांसपोर्टर, लघु उद्योग, उपभोक्ता सहित रिटेल व्यापार से जुड़े अन्य वर्गों के लोगों की देश में संयुक्त रूप से आयोजित होने वाली यह पहली रैली है ! केंद्र सरकार की नीतियां विशुद्द रूप से बड़े कॉर्पोरेट घरानों और विदेशी कम्पनियों की और झुकी हुई दिखाई देती है जिसके खिलाफ हम देश भर में वातावरण बनाते हुए व्यापक समर्थन हासिल करेंगे और किसी भी कीमत पर भारत के रिटेल व्यापार में ऍफ़ डी आई को नहीं आने देंगे !
 
कैट के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष  नरेन्द्र मदान ने बताया की कल रात दिल्ली में हुई व्यापारिक संगठनों की एक बैठक जिसमे दिल्ली के 150 से अधिक संगठनों के नेता मौजूद थे ने सर्वसम्मत रूप से तय किया की 7 मार्च को दिल्ली के सभी बाज़ार बंद रखे जाएँ ओर व्यापारी ओर उनके कर्मचारी रामलीला मैदान की ओर कूच करें

Copyright @ 2019.