राष्ट्रीय (12/03/2013) 
यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा

भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष  विजय गोयल के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकत्र्ताओं ने बदरपुर बार्डर पर बड़ी गर्मजोशी  के साथ यमुना  रक्षक दल के सभी पदयात्रियों का स्वागत किया। उनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री  रामलाल जी और राष्ट्रीय मंत्री  शयाम जाजू भी थे।

 गोयल ने इस यात्रा के तीनों प्रमुख नायक जय किशन दास, पंकज बाबा, राष्ट्रीय  किसान दल के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया और उनके साथ पदयात्रा भी की।

 गोयल ने कहा कि 1376 कि.मी. में से 48 कि.मी. यमना दिल्ली में बहती है। सबसे ज्यादा प्रदूषण दिल्ली वाली पट्टी पर है। हमारी पार्टी ने जो नौ सूत्री विजन डाक्यूमेंट जारी किया है, वह सरकार को मान लेना चाहिए। भाजपा सत्ता में आई तो सबसे पहला काम यमुना की सफाई होगा।

संसद में हमारी नेता सुषमा स्वराज ने पुरजोर ढंग से यमुना का मुद्दा उठाया है। सड़क पर जनता को साथ लेकर हम लड़ेंगे।

Copyright @ 2019.