राष्ट्रीय (13/03/2013) 
Сमेरी तमन्नाТ सीडी का विमोचन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिमला जिला के चैपाल से सम्बन्धित पहाड़ी गायक बीरबल शर्मा द्वारा गाए पहाड़ी नाटियों की आडियो सीडी Сमेरी तमन्नाТ का विमोचन किया। पारम्परिक लोक संगीत पर आधारित इस सीडी में बीरबल शर्मा के गाए 10 गानें हैं, जिनमें पहाड़ी संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को बखूबी शब्दों में पिरोया गया है।
इस अवसर पर  वीरभद्र सिंह ने लोक गायक बीरबल शर्मा को पहाड़ी नाटियों पर आधारित सीडी तैयार करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति है और पहाड़ी नाटियां लोक गीतों में विशेष स्थान रखती हैं। यह सीडी निश्चित तौर पर लोक संस्कृति को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी।
जुब्बल-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर तथा हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष हर्ष महाजन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Copyright @ 2019.