राष्ट्रीय (24/03/2013) 
नीरज भारती फुटबाल-टेनिस ऐसोसियेशन की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बने
मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती को अखिल भारतीय फुटबाल-टेनिस ऐसोसियेशन फेडरेशन का सरपरस्त और हिमाचल प्रदेश का प्रधान नियुक्त किया गया है।
आज मोहाली में राष्ट्रीय फुटबाल-टेनिस फेडरेश न कप के मुकाबले आरम्भ होने के अवसर पर ऐसोसियेशन के महासचिव राम अवतार ने यह जानकारी दी। खेलों का उद्घाटन नीरज भारत ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फुटबाल-टेनिस खेल स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया से मान्यता प्राप्त है। उन्होंने कहा कि ऐसोसियेशन इस खेल को हिमाचल प्रदेश में भी प्रोत्साहित करने के प्रयास करेगी।
Copyright @ 2019.