राष्ट्रीय (03/04/2013) 
नेता सदन, महापौर आदि पदों के लिए कार्यकाल बढ़ाया जाये-विजय गोयल

आज पूर्वी दिल्ली नगर निगम में नेता सदन पद के लिए  बी बी त्यागी, महापौर के लिए  रामनारायण दूबे, उपमहापौर के लिए  महेन्द्र आहूजा, स्थायी समिति अध्यक्ष के लिए संजय सुर्जन तथा स्थायी समिति उपाध्यक्ष के लिए संजय कौशिक द्वारा संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल करने के अवसर पर भाजपा दिल्ली प्रदेश  अध्यक्ष  विजय गोयल ने कहा कि यह जो रोटेशन सिस्टम है जिसके अनुसार महापौर के लिए एक साल महिला, दूसरे साल सामान्य और उसके बाद अनुसूचित जाति के लिये नगर निगम के आरक्षित करना पड़ता है, इसके कारण महापौर को बदलने का दबाव रहता है।  साथ ही एक वर्ष  का कार्यकाल पयाप्त नहीं होता।  सभी पार्टियों को इस सिस्टम को बदलने के लिए विचार करना होगा।

 गोयल ने कहा कि दिल्ली सरकार और निगम के बीच एक सकारात्मक तालमेल होना चाहिए।  इससे दिल्लीवासियों को लाभ मिलेगा।  दुखद है कि  शीला दीक्षित अपने ही राज्य की नगर निगम की भत्र्सना करने से नहीं चूकती हैं।  यह जनता के हित में नहीं है।

 गोयल ने आगे कहा कि नगर निगम को लेकर सरकार में दूरदृष्टि  की कमी है।  उन्होंने उदाहरण देते हुये कहा कि लंदन जैसे महानगर में प्रत्येक 1000 नागरिक पर एक पार्षद  होता है किन्तु दिल्ली में लगभग 50,000 नागरिकों पर एक पार्षद  कार्य कर रहा है।  गोयल ने  शीला दीक्षित से प्रशन किया कि वे दिल्ली को वल्र्ड क्लास सिटी कैसे बनायेंगी।  ?

इस मौके पर  गोयल ने कहा कि निवर्तमान पदाधिकारियों ने संबंधित नगर निगमों में सराहनीय कार्य किया।  विशेष  रूप से उन्होंने सोलिड वेस्ट मेनेजमेन्ट, स्ट्रीट लाइटिंग, सड़कों का निर्माण व रख-रखाव तथा भ्रषटाचार मुक्त शासन देने में उत्कृषट कार्य किया है।  दोनों निगमों की नई टीम में सभी वर्गों को उचित स्थान दिया गया है। 

 

Copyright @ 2019.