राष्ट्रीय (15/04/2013) 
डा. अम्बेडकर का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मना
मुजफ्फरनगर। संविधान रचियता भारत रत्न डा. अम्बेडकर के 122 वें जन्मदिन पर उन्हें याद किया गया। भाजपा कार्यालय, जिला बार संघ कार्यालय व अन्य कई स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में डा. अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि की गई तथा उनसे जुड़े संस्मरण बताये गये। कचहरी गेट पर स्थित डा. अम्बेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया तथा इस अवसर पर शोभयात्रा नगर में निकाली गई।
संविधान निर्माता व भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती भाजपा कार्यालय पर उत्साहपूर्वक मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष सतपाल पाल ने कहा कि डा. अम्बेडकर देश के ऐसे महापुरूष थे जिन्होंने कानून के क्षेत्र में विशेषता हासिल कर देश को ऐसा संविधान दिया जिसके आधार पर वर्तमान में अन्य देशों के संविधान लिखे जाने हंै। पूर्व विधायक अशोक कंसल ने कहा कि डा. भीमराव अम्बेडकर किसी जाति के नहीं वरन पूरे देश के महापुरूष थे उन्होंने कहा कि भाजपा में दलित समाज के लिए बहुत कुछ किया। अपनी पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चे के जिलाध्यक्ष गजे सिंह एवं संचालन महामत्रंी सत्येश्वर कुमार ने किया। इस अवसर पर देवव्रत त्यागी, कपिल देव अग्रवाल, भूषण सिंह, श्रवण मोघा, राजीव गर्ग, नरेंद्र जैन, अरविंद, पे्रमचंद, सुधा, सुभाष, राजेश धीमान, अतुल, धर्मेन्द्र तोमर, सुरेश शर्मा, राजेश मोघा, सुभाष खरखौदी, सुनील लोई, विजय सैनी, जगदीश पंाचाल, अमित अहलावत, विनोद गुर्जर, मास्टर अजब सिंह, आशु, शरद कपूर, आशु, प्रवीन शर्मा, प्रणव कौशिक, अनिल वर्मा, सुनील दर्शन आदि मौजूद रहे।
जिला बार संघ द्वारा हांडा हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में देश के पहले कानून मंत्री व संविधान रचियता डा. अम्बेकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। जिला बार संघ के पूर्व महासचिव यशपाल सिंह राठौर ने कहा कि डा. अम्बेडकर ने पूरा जीवन देश के लिए न्यौछावार कर दिया। उन्होंने कहा कि डा. अम्बेडकर आजाद भारत के पहले कानून मंत्री रहे और देश के संविधान निर्माता के तौर पर उन्होंने देश को यादगार संविधान दिया। कार्यक्रम में कलीराम, मनोज सौदाई, सह सचिव अनुराग सिंह, कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह पुंडीर, आनन्द सिंघल, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय ब्राहमण चेतना मंच की एक बैठक उमादत्त शर्मा के निवास पर हुई। बैठक में डा. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। पंडित सतीश शर्मा ने कहा कि डा. भीमराव अम्बेडकर भारतीय संविधान के निर्माता तथा दलितों के मसीहा के रूप में हमेशा देशवासियों के दिलों में रहेंगे। डा. अम्बेडकर का मूलमंत्र दलितों का उद्दार करना संगठित रहो, शिक्षिक बनो है। उमादत्त शर्मा ने कहा कि डा. अम्बेडकर दलितों के समाज सुधरक रहे हैं। बैठक में पं. सतीश शर्मा, पं. मुकेश शर्मा, रामनरेश भारद्वाज, इंद्रपाल शर्मा, अजय शर्मा, होतीलाल शर्मा, उमादत्त शर्मा, बंटी शुक्ला, नवरत्न शुक्ला, आभा त्यागी, नरेश शर्मा, ओमकार दत्त शर्मा, नवीन शर्मा, कल्लू पंडित, अक्षय शर्मा, अभिषेक पंडित, पंडित विष्णु शर्मा, ललित शर्मा, दीपक शर्मा, राकेश शर्मा, रामलखन शर्मा, राजकुमार शर्मा, पचैंडा कला, तेलूराम त्यागी, महेंद्र त्यागी, सुभाष त्यागी आदि मौजूद रहे।
कांगे्रस सेवा दल की एक बैठक जिला संगठन मंत्री रवि कुमार के निवास पर सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता वासुदेव चावला ने की व संचालन संगठन मंत्री रवि कुमार ने किया। बैठक मंे भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर के 122वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और भारत में उनके सराहनीय सहयोग पर चर्चा की। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए रवि कुमार ने कहा कि बाबा साहेब महान समाजसेवी तथा शिक्षाविद थे। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में अपना अतुलनीय सहयोग किया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि डा. अम्बेडकर आजाद हिंदुस्तान के प्रथम कानून मंत्री के पद पर भी आसीन रहे। बैठक में वासुदेव चावला, मुकेश चैहान, हरी किशन, हरीश तनेजा, इंद्रराज, शकुन्तला, तैयब अहमद, मोहित चावला, मौ. अफजल, फिरोज खान, नईम खा, मास्ट आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Copyright @ 2019.